जानिये- दिल्ली-एनसीआर में कब शुरू होगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया ग्रीन और यलो अलर्ट

 

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून फिलहाल सक्रिय है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनोें में मानसून की सक्रियता के चलते दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ग्रीन जबकि बृहस्पतिवार से रविवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि जल्द ही एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा जो तापमान में भी गिरावट लाएगा। कुलमिलाकर मौसम विदा होने से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कुछ दिनों के लिए सावन महीने जैसी बारिश का एहसास करा सकता है।

वहीं, इससे पहले मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई, लेकिन शनिवार सुबह उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। खासकर दफ्तरों और मार्निंग वाक के लिए निकले लोग पसीने से तर नजर आए। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो एक दिन पहले यानी मंगलवार से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में एक बार फिर बारिश भरे सप्ताह की शुरुआत हो गई है। हालांकि पहले दिन ज्यादा बारिश नहीं हुई। बदरा कहीं बरसे और कहीं बिन बरसे ही उड़ गए।

 बृहस्पतिवार से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हल्की बारिश के बीच उमस भरी गर्मी का दौर आगामी एक दो दिन के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही मिलाजुला मौसम रहेगा। इसके बाद बृहस्पतिवार से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

इससे पहले मंगलवार को सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली तो दिन भर चलती रही, लेकिन बारिश दोपहर बाद कहीं कहीं ही हुई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 33.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 70 से 92 फीसद रहा। आयानगर, पीतमपुरा, नजफगढ़, लोधी रोड और मयूर विहार में हल्की बारिश हुई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा