संस्कृति बोध परियोजना का हुआ शुभारंभ

 

भीलवाडा । आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय,शास्त्री नगर,भीलवाड़ा में संस्कृति बोध परियोजना का शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी संजय लढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक कुमार व्यास,जिला मंत्री भीलवाड़ा विद्या भारती शिक्षा संस्थान  ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति अति प्राचीन और गौरवशाली है। बच्चों को संस्कारमय वातावरण एवं शिक्षा मिले इस हेतु संस्कृति बोध परियोजना कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित होगा। जिला सचिव देवराज सिंह राणावत ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में विद्यार्थी,अभिभावक और समाज के अन्य व्यक्ति भी भाग ले सकते है इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा कराकर पंजीयन करा सकते है। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य अविनाश कुमार छीपा, बालिका प्रमुख अंजना शर्मा ,आचार्य शिवराज माली, पन्ना लाल कुमावत आदि उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा