भ्रष्ट मंत्री को पद से मुक्त करें भरत सिंह

 


कोटा

सांगोद से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह ने होली पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री को पद से हटाने की मांग की है। कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने लिखा कि मैं अपना विरोध 'मौन' रखकर प्रकट कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि आपकी 'गांधी' आत्मा इस आवाज को सुन सकेगी।भरत सिंह ने बिना नाम लिए खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि कोटा संभाग के एक मंत्री ने भ्रष्टाचार में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इनकी फाइल और शिकायत एसीबी में पेंडिंग है। कृपया फाइल मंगवाकर अवलोकन करें। अवलोकन के बाद इस भ्रष्ट मंत्री को पद से मुक्त करें। खान की झोपड़ियां को कोटा के स्थान पर बारां जिले में बनाए रखना सीधा-सीधा अवैध खनन करने की खुली छूट प्रदान करना है।कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने लिखा कि आप को इस बात की जानकारी है कि समाज में अधिकारियों और नेताओं द्वारा किए भ्रष्टाचार के खिलाफ में लगातार लिखता रहा हूं। एसीबी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़े जाने पर नौकरी से बर्खास्त करने की आवश्यकता है। भ्रष्ट मंत्रियों को भी पद मुक्त किया जाए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना