गंगापुर में महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर की स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

 


गंगापुर (सुरेश शर्मा)।

आज सुबह ही महिलाएं सजधज कर शीतला माता की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंची। शीतला माता की पूजा अर्चना कर स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

गुरुवार को अल सुबह ही महिलाएं सजधज कर मीठे, तले पकवान, दही का ओल्या, चावल लेकर शीतला माता मंदिर पहुंची।  शीतला माता को भोग लगाकर घर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की। शीतला माता की पूजा अर्चना का दौर सुबह से शुरू हुआ देर तक चलता रहा। इस बार कोरोना महामारी के काबू आ जान के बाद लोगों में रंग पर्व को देखते हुए उल्लास का माहौल बना हुआ है। वही पंडित कन्हैया लाल जोशी ने बताया कि गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही महिलाओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के बाहर ही कहानियां कहीं। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना