महिला को प्रसाद बताकर नशीली मिठाई खिलाकर युवक ने की ज्यादती, खींचे अश्लील फोटो-वीडियो

 


 भीलवाड़ा हलचल. 
पति के पूर्व परिचित युवक ने महिला को प्रसाद के बहाने नशीली मिठाई खिलाने के बाद एक मकान पर ले जाकर ज्यादती करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने इस संबंध में प्रताप नगर थाने में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 
पुलिस के अनुसार, एक 25 वर्षीय महिला ने न्याल माहेश्वरी नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। महिला का कहना है कि न्याल उसके पति का पूर्व परिचित है, जिसका अक्सर घर आना-जाना रहता था। करीब डेढ़ साल पहले परिवादिया अपने घर पर अकेली थी। न्याल वहां आया और प्रसाद बताकर उसे मिठाई खिलाई। कुछ देर बाद उसे हौश नहीं रहा। न्याल उसे अपनी रिश्तेदार के घर ले गया। जब उसे हौश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। महिला ने उसे उलाहना दिया तो आरोपित ने उसे डराया-धमकाया और अश्लील फोटो वीडियो बना लेने की बात कही। महिला को आरोपित ने धमकाया कि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर पति को बताकर बदनाम कर देगा।  न्याल ने परिवादिया से उसकी इच्छा के विरुद्ध खोटा काम किया। इसके बाद वह, उसे कोर्ट ले गया और जबरन कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिये। वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कहा कि तुझे मेरे साथ रहना पडेगा। न्याल, पीडि़ता को अपने गांव ले गया। जहां उसे कमरे में बंद रखा और टीका, पटिया, चांदी की पायजैब आदि छीन लिये।  दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देता रहा।  5-6 दिन बाद पीडि़ता को उसने घर से निकाल दिया और रिपोर्ट करने पर जान से मारने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपित की धमकी के डर से वह अपने गांव बिहार चली गई। वह जब लौटकर आई तो आरोपित, उसे पुन: डरा धमकाकर संबंध बनाना चाहता है।  विरोध करने पर धमकी दे रहा है। उसने जेवर लौटाने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। इसकी जांच थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा स्वयं कर रहे हैं। 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना