फर्जी पुलिस ने भीलवाड़ा में दी दस्तक, बुजुर्ग महिला की ले उड़े चार सोने की चूडिय़ा

 


 भीलवाड़ा विजय गढ़वाल.

शहर में लंबे समय बाद एक बार फिर फर्जी पुलिस ने गुरुवार को दस्तक देकर एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाते हुये सोने की चार चूडिय़ां उड़ा ली। शातिर बदमाश, बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने के बयाय लाख की चूडिय़ां थमा गये। इस वारदात की सूचना पीडि़त पक्ष ने संबंधित थाने को दी है। बता दें कि यह गिरोह भीलवाड़ा में अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है, लेकिन पुलिस आज तक इस गिरोह को गिरफ्त में नहीं ले पाई। ऐसे में ये बदमाश जब मर्जी चाहे यहां आकर भोली-भाली जनता को अपना शिकार बनाकर वापस निकल जाते हैं। 
जानकारी के अनुसार, नागौरी मोहल्ला निवासी व वन विभाग के रिटायर्ड अधिकारी लादूलाल अजमेरा की 70 वर्षीया पत्नी सुशीला गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे माणिक्य नगर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गई। सुशीला सब्जी खरीद कर पैदल ही अपने घर के लिए रवाना हुई। इस दौरान मंगला चौक में एक सरस डेयरी बूथ के नजदीक चार बदमाश आये। ये चारों दो बाइक पर सवार थे। दो हेलमेट लगाये थे, जबकि दो बिना हेलमेट पहने थे। 
इन बदमाशों ने बुजुर्ग सुशीला को अकेला देखकर रोका। इन्होंने  आगे चैकिंग चलने और सोना पहन कर नहीं घूमने की बात महिला से कही। साथ ही महिला के हाथ में पहनी सोने की 50 से 60 ग्राम सोने की चूडिय़ों को उतरवा कर कागज में रखवा लिया। इसके बाद महिला को झांसा देकर बदमाशों ने सोने की चूडिय़ां अपने पास रख ली और कागज में लिप्टी लाख की चूडिय़ां उसे थमा दी। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गये। 
वारदात की जानकारी पीडि़त महिला ने घर जाकर परिजनों को दी। इसके बाद परिजन भीमगंज थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात से अवगत करवाया। बता दें कि इस तरह की वारदातें यह गिरोह पूर्व में भी यहां कर चुका है, लेकिन आज तक पुलिस इन्हें दबोच नहीं पाई। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना