रंगों के त्योंहार पर खून बहाने वाले आधा दर्जन युवकों को भेजा जेल, संकट मोचक के कत्ल में काम ली कुल्हाड़ी बरामद

 


   भीलवाड़ा हलचल। रंगों के त्योंहार धुलंडी के मौके पर मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक की हत्या करने के मामले में मांडल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही से हत्या में काम ली कुल्हाड़ी बरामद की है। वहीं रिमांड खत्म होने पर इन आरोपितों को जेल भेज दिया गया।  
 मांडल पुलिस ने  हलचल को बताया कि गुड्डा गांव में एक मकान में 5 कमरों में से एक में दो युवक विशाल व आतिश , जबकि शेष में अन्य लोग रहते हैं। दो में से एक युवक ने धुलंडी के दिन शराब पीने के बाद घर के आंगन में उल्टी कर दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में बोलचाल हो गई थी। दो युवकों ने अपने अन्य साथियो ंको फोन कर गुड्डा बुला लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले के मझीयारी आमद चायल गांव निवासी संकट मोचन उर्फ  सुधीर पांडेय 26 पुत्र बसंतलाल पाण्डेय की मौत हो गई थी। वहीं दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये थे। मांडल पुलिस ने आतिश  तुरहा की रिपोर्ट पर जानलेवा हमला व हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को हत्या के इस मामले में  नारायण शाह, इसके पुत्र रविकांत शाह निवासी कपिया जिला सीवान बिहार, कमेश्वर महतो पुत्र उमाशंकर महतो निवासी रगडग़ंज सीवान, विनोद शाह पुत्र किशन शाह निवासी झांझांवा सीवान, पप्पू सिंह पुत्र दुधनाथ सिंह राजपूत निवासी नाजीरगंज जिला छपरा, बिहार व अनिल पुत्र वीरेंद्र शाह निवासी बरवा घाट छपिया जिला छपरा हाल गुड्डा को गिरफ्तार किया था।  पुलिस ने इन छह आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद संकट मोचक की हत्या में काम ली कुल्हाड़ी पुलिस ने गुड्डा सिथत मकान से बरामद कर ली।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा