नौ साल के मासूम का फंदे पर लटकता मिला शव

 


नागौर /जिले में एक नौ साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। लड़के के पिता और परिजनों का कहना है कि खेत में रखवाली करने के दौरान वह फंदे में फंस गया और उसकी मौत हो गई। जबकि मां ने पति और ससुराल वालों पर बेटे को मारने का आरोप लगाया है। 


जिले के बड़ी खाटू थाने के पन्नापुरा गांव का है। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतोष (32) और नरसीराम (30) की शादी ग्यारह साल पहले हुई थी। दोनों के बीच पिछले तीन साल से अनबन चल रही थी। तीन साल पहले वह अपने छह साल के बेटे को लेकर अपने पीहर चुई चली गई। संतोष ने बताया कि रविवार शाम उसे ससुराल के लोगों ने सूचना दी कि उसका बेटा सुनील हॉस्पिटल में भर्ती है लेकिन जब वह जायल हॉस्पिटल पहुंची तो सुनील की मौत हो चुकी थी।


संतोष ने बताया कि उसके पति नरसीराम, दादा हड़मानराम, दादी नैनी देवी, देवर हरेंद्र, ननंद सुमित्रा और मामा ससुर भंवरराम बांगड़ा ने मिलकर सुनील की हत्या कर दी। इधर, परिजनों का कहना था कि सुनील फंदे पर लटका हुआ मिला था। परिजनों ने जो कहानी बताई है, उस पर पुलिस को भी शक है। पुलिस ने मां संतोष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।


बेटे को छोड़कर पीहर आ गई
संतोष का पति नरसीराम मार्बल फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता है। वहीं मामा ससुर बैंक में मैनेजर है। संतोष ने बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट होती रहती थी। दहेज को लेकर भी परेशान किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। अब जायल कोर्ट में भरण-पोषण को लेकर मामला चल रहा है। संतोष का कहना है कि ससुराल वाले उसे मारना चाहते थे। इसलिए वह ससुराल छोड़ पीहर में आ गई। इस बीच बड़े बेटे को भी साथ रखने को कहा तो ससुराल वालों ने मना कर दिया। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने ही सुनील को मार दिया। सुनील गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता था। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना