सोती रही पत्नी और पति की हो गई हत्या, सुबह चारपाई पर मिली खून से सनी लाश

 

भरतपुर /

एक पत्नी पति के पास सोती रही और उसकी हत्या कर दी गई। पत्नी की सुबह आंख खुली तो उसने खून से सनी पति की लाश देखी। इसके बाद उसने मायके पति की मौत की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी ने यह बताया कि शक आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का मृतक की पत्नी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतका की पत्नी ने ढ़ाई साल पहले पति पर  दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए थे।  जितेंद्र और दीपा की  शादी 12 साल पहले हुई थी। दोनों के एक 10 साल और एक आठ साल की बेटी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला भरतपुर नगर थाना इलाके के बेररू गांव का है। यहां मृतक जितेंद्र सैनी (30) किराए के मकान में अपनी पत्नी दीपा (25) के साथ रहता था। जितेंद्र फल-फ्रूट की दुकान चलाता था। सोमवार देर शाम दोनों पति-पत्नी गांव आए थे। मृतका की पत्नी ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के बाद दोनों एक ही कमरे में सो थे। पति चारपाई पर और वह जमीन पर लेटी थी। सुबह उसकी आंख खुली तो खून से भरी चारपाई पर जितेंद्र का शव पड़ा हुआ था।  
मृतका की पत्नी दीपा ने पुलिस से कहा- उसे पता ही नहीं चला कि उसके पति की हत्या कब और कैसे हो गई। इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उस पर चाकू से वार किया गया। पुलिस ने शक के आधार पर दीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना