होटल के कमरे में एक ही पंखे पर लटक कर युवक व महिला ने दी जान, प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

 


 करेड़ा अशोक श्रोत्रिय।

बेमाली चौराहा स्थित श्रीराम होटल के कमरे में एक युवक ने  विवाहिता महिला के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना अधिकारी का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुडा प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, युवक व विवाहिता के शव मिलने की खबर से क्षेत्र के बाशिंदों में खलबली मच गई। 

करेड़ा थानाधिकारी जसवंत सिंह ने हलचल को बताया कि सोमवार रात रायपुर थाने के उदयराम जी का खेड़ा निवासी सुमेर सिंह 25 पुत्र मीठू सिंह  राजपूत व बनेड़ा थाने के मुशी का खेड़ा निवासी गुडिय़ा 26 पत्नी रामस्वरूप वैष्णव बेमाली चौराहा स्थित श्रीराम होटल के कांउटर पर पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर रुकने की कहकर कमरा, किराये पर लिया।  बाद में होटलकर्मी  खाने पीने का ऑर्डर लेने के लिए कमरे की ओर गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से अंदर देखा तो दोनों साड़ी के फंदे से एक ही पंखे पर लटके नजर आये। 
 होटलकर्मी ने पुलिस को सूचना दी।  थानाधिकारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।  दोनों शवो को फंदे से उतरावाकर परिजनों को सूचना दी। साथ ही शवों को करेड़ा चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। मृतका का पति रामस्वरूप वैष्णव एवं मृतक युवक के पिता मीठू सिंह परिजनों के साथ करेड़ा चिकित्सालय पहुंचे।  पुलिस ने मृतका के पति व मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतित हो रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। 

सुमेर पंजाब में बैचता था आइस्क्रीम
बताया गया है कि युवक  सुमेर सिंह पंजाब में आइसक्रीम का ठेला लगाता था।  उसका ननिहाल नई अरवड़ में है। ऐसे में वह ननिहाल आता जाता रहता था । इस दौरान  उसका  गुडिय़ा से संपर्क हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। शनिवार को सुमेर सिंह भी पंजाब से गांव आया था। दोनों ने बेमाली चौराहा पहुंच कर होटल में खुदकुशी कर ली। 

पति बोला-  किराये के मकान से गायब मिली पत्नी
 मृतका के पति रामस्वरूप ने बताया कि वह भीलवाड़ा में टेंपो चलाता है । सोमवार दिन में करीब 12 बजे किराए के मकान पर पहुंचा, जहां उसका 3 वर्षीय पुत्र अकेला था।   उसके पास पत्नी का मोबाइल भी था। पत्नी के दिखाई नहीं देने पर उसने परिजनों से जानकारी जुटाई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।  महिला के पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मां मजदूरी कार्य करती है । मृतका के एक बहन है।

  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना