Mp का 50हजार का इनामी अपराधी लाला भीलवाड़ा से गिरफ्तार, सूर्यवीर सिंह बन कर रह रहा था


भीलवाड़ा मंदसौर( हलचल )मध्य प्रदेश के कुख्यात  50 हजार के ईनामी अपराधी अमजद लाला को मंदसौर पुलिस ने भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है वह यहां सूर्यवीर सिंह राठौड़ बंद कर फरारी काट रहा था भीलवाड़ा में मध्य प्रदेश के कई कुख्यात अपराधी चंगा मंगा और प्रजापत दी फेरारी काट चुके है।

कुख्यात अपराधी अमजद सीतामऊ के तत्कालीन टी आई रहे अमित सोनी पर फायरिंग की थी और फिर फरार हो गया था। आरोपी अमजद के ऊपर करीब एक दर्जन से अधिक मामले अलग अलग थानों में दर्ज है। बदमाश अमजद भीलवाड़ा में नाम बदल कर फरारी काट रहा था। उक्त मामले की जानकारी पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी है। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी पर 50,000 रुपये से अधिक का इनामी उद्घोषित था। कप्तान ने बताया कि पुलिस पूर्व में भी आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर चुकी है लेकिन हर बार विफल हो रही थी,ऐसे में पुन: गलतियों को सुधारा ओर प्रयास तेज किए। तभी पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की नयाखेड़ा का रहने वाला अमजद लाला अपने पास अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्करी हेतु दो पहिया वाहन से परिवहन कर किसी तस्कर को देने के लिए हवाई पट्टी रोड से हाइवे की तरफ गुजरने वाला है। तत्काल निरीक्षक जितेन्द्र सिंह सिसोदिया थाना प्रभारी थाना नई आबादी को निर्देशित कर टीम गठित कर सूचना की तस्दीक ओर कार्यवाही हेतु विशेष दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही हेतु रवाना किया। मुखबिर की सूचना के अनुरूप टीम ने संदेही पकड़ा। संदेही ने अपना नाम अमजद लाला पिता अजगर लाला उम्र 42 वर्ष निवासी नयाखेडा हाल मुकाम बैलारी थाना सीतामऊ बताया जिसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अल्फराजोलंम विधिवत जप्त किया गया। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी वर्ष 2018 के दादु अपहरण कांड का प्रमुख आरोंपी रहा है जो फरार था। जानकारी लगने पर सीतामऊ टी आई अमित सोनी 23- नवंबर-20 को अमजद लाला को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। आरोपी ने अपने साथियों के साथ पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया था जिससे गोली निरीक्षक अमित सोनी को छू कर निकली थी वरना गोली से टीआई छलनी हो जाते ओर आरोपी अमजद लाला मौके से फरार हो गया था। पुलिस कप्तान ने बताया कि फऱारी के दोरान भी अमजद की आपराधिक गतिविधिया निरंतर संचालित होती रही तथा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मे गहन शोहरत रखते हुए आग्नेय शस्त्र हमेशा अपने पास रखता है। पुलिस बल पर भी जान से मारने की नियत से हमला कर फरार हो चुका है। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओ मे लगभग एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आरोपी पर 50000 रुपये के ईनाम की उद्घोषणा जारी की गई थी। पुलिस कप्तान ने बताया कि एस डी ओ पी शेर सिंह भूरिया, निरीक्षक जितेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक रितेश नागर, प्र. आर. आशीष बैरागी, प्र. आर. अजित सिंह,प्र.आर. रामीज राजा, चालक प्रदीप, प्र.आर. गगन राठोर एवं तकनीक सेल के प्र.आर. मुजफ्फर, आर. मनीष बघेल का महत्वपूर्ण कार्यवाही रही।
पुलिस कप्तान ने बताया किआरोपी अमजद लाला सीतामऊ गोलीकांड के बाद से ही फरार हो गया था तथा गुजरात मे फरारी कांट रहा था। जनवरी वर्ष 2021 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मंदसोर पुलिस द्वारा हिम्मत नगर गुजरात में दबिश दी गई थी। लेकिन शातिर आरोपी वहां से फरार हो गया था। आरोपी को फरारी कटवाने वाले कुख्यात आरोपी चुन्नु लाला के भांजे नवाज को भी पुलिस ने प्रकरण में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था। हिम्मत नगर में आरोपी अमजद लाला अपना नाम बदलकर फरारी कांट रहा था। पुलिस दबिश के पश्चात आरोपी अपनी फरारी कांटने के लिये राजस्थान के भीलवाड़ा चला गया। खुद का फर्जी आधार कार्ड एवम ड्रायविंग लाइसेंस जिसमे अपना नाम सूर्यवीर सिह राठौड़ लिया था

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना