बीते 24 घंटों में सामने आए 17 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 29 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17,092 नए मामले दर्ज किए गए। यह संख्या शुक्रवार को सामने आए कोविड-19 के 17,070 मामलों से थोड़ा ज्यादा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इसी अवधि में, कोविड से 29 मरीजों की जान गई, जिससे देश भर में मौत का आंकड़ा 5,25,168 हो गया। वहीं महामारी से 4,28,51,590 मरीज उबर गए हैं। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें