पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: मुख्यालय से आदेश लेट मिले तो 40 मिनट देर से शुरू हुआ पेपर, परीक्षार्थियों में दिखा आक्रोश

 


भीलवाड़ा BHN

शहर में शनिवार को 7 केन्द्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। उच्च स्तर से लेट निर्देश मिले तो कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर 40 मिनट देर से शुरू हो पाया। ऐसे में अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त हो गया। परीक्षकों ने समझाइश कर उन्हें शांत किया।
प्रदेश में शनिवार को हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 1 लाख 72 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से भीलवाड़ा में 3 हजार 576 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा में कुल 2249 परीक्षार्थी ही बैठे। शेष 1327 परीक्षार्थी नदारद रहे। उधर परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा रही। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया।
राजेंद्र मार्ग स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम लाल खटीक  के अनुसार परीक्षा का समय सुबह 8 से 10 बजे तक का था। 7 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। इससे पूर्व सुबह 6 बजे से ही परीक्षार्थी कतारों में लग गए। सुबह 8 बजे पेपर शुरू होना था लेकिन इस बार परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए दो पेपर भेजे गए थे। कौनसा पेपर बंटना है और कौनसा नहीं, इसके लिए मुख्यालय से निर्देश आने थे और उसके बाद ही पेपर बंटना था। मुख्यालय से  25 मिनट देरी से सुबह 8.25 बजे पेपर के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षार्थियों को सुबह 8.40 बजे पेपर दिए गए। हालांकि परीक्षा का समय दो घंटे का था तो ऐसे में सुबह 10.40 बजे तक परीक्षा चली। जिले में संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, राउमावि माण्डल, माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, महिला आश्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर विद्यालय, सेठ मुरलीधर मानसिंहका उमावि और राउमावि राजेन्द्र मार्ग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान कार्यपालक मजिस्टे्रटों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना