सुरकंड देवी रोपवे बीच रास्ते में बंद, आधे घंटे तक जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक किशोर उपाध्याय सहित 50 यात्री

 


उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकि खराबी की वजह से बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे बंद होने से यात्री फंस गए। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब चार दर्जन से अधिक लोग रोपवे में फंस गए। रोपवे में तकनीकी खराबी का पता चलते ही रोपवे में बैठे लोग घबराए हुए नजर आए।

बीच रास्ते में ही रोपवे के बंद होने से लोगाें में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी दूर चलने के बाद रोपवे फिर बंद हो गई। रोपवे के बीच रास्ते में बंद होने से लोग जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगे। करीब आधे घंटे तक लोग जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। सुरकंडा देवी रोपवे को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा चालू किया गया।

एक-एक करके लोगों को रोपवे से सुरक्षित उतारा गया। स्थानीय प्रशासन ने तकनीकी जांच तक रोपवे के संचालन को बंद करवा दिया है।रविवार के दिन सुरकंडा मंदिर में लगा रोपवे दोहपर में लगभग सवा चार बजे के लगभग तकनीकी खामी के चलते बंद हो गया। जिससे रोप वे में सवार लगभग चार दर्जन से अधिक लोग आधा घंटे तक हवा में लटके रहे

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज