होटल पर लेनदेन को लेकर झगड़ा, दो पक्षों के 7 लोग गिरफ्तार

 


        भीलवाड़ा BHN. जिले के मांडल थाना इलाके में बीती रात एक होटल पर लेनदेन को लेकर दो पक्षों में उपजे विवाद के बाद मारपीट हो गई ।इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ही पक्षों के 7 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।                            

 मांडल थाने के सहायक उपनिरीक्षक हरदेव लाल ने बीएचएल को बताया कि रावो का खेड़ा चौराहे पर स्थित एक होटल पर बीती रात होटल स्टॉफ व ग्राहकों के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। इसे लेकर मामला मारपीट में तब्दील हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए दोनों ही पक्षों के 7 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया ।सहायक उपनिरीक्षक हरदेव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में होटल मालिक उमेद सिंह, जवरीलाल विश्नोई, शिवराम और विकास, जबकि दूसरे पक्ष के कुंदन सुवालका, दुदाराम व नारायण गुर्जर शामिल है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना