खुदकुशी- फंदे से लटक कर विवाहिता ने दे दी जान

 


  बनेड़ा सीपी शर्मा। 
बनेड़ा कस्बे के माली मौहल्ला में सोमवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंची ओर शव को फंदे से उतरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया।  
           एसएसचओ राजेंद्र ताड़ा ने बीएचएन को बताया कि सोमवार दोपहर माली मौहल्ला निवासी चंदा 24 पत्नी किशन माली अपने मकान के कमरे में थी, जहां उसने गले में साड़ी का फंदा डाला और पंखे से लटक गई।  
चंदा को उसकी तीन साल की बेटी ने फंदे से झूलता देखा तो दूसरे कमरे में सोये काका पवन को बताया। इस पर पवन  ने परिजनों को सूचना दी। इस बीच, हल्ला मचने से आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गये। सूचना पर दीवान मांगीलाल जाट, गणपत सिंह, शंकर लाल, रोहिताश, महिला कांस्टेबल मीना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुये शव को फंदे से उतरा, जिसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना