सीवरेज बनी परेशानी: नेहरू रोड पर अनाज से भरा टेंपो फंसा, सड़क पर हुआ गड्ढा

 


भीलवाड़ा संपत माली
भीलवाड़ा में सीवरेज अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। आएदिन सीवरेज के कारण सड़क धंसना, पानी लीक होना जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
ऐसा ही एक वाकया आज नेहरू रोड पर हुआ। एक टेंपो गेहूं से भरी बोरियां लेकर सांगानेरी गेट से रामस्नेही अस्पताल की ओर जा रहा था। लिटिल वर्कशॉप के सामने सीवरेज डाले जाने के बाद फौरी तौर पर सड़क को वापस भर दिया जिससे वह पोली रह गई। टेंपो का पहिया सड़क में धंस गया। टेंपो चालक व एक अन्य ने गेहूं की बोरियां उतारी और मुश्किल से टेंपो को निकाला। बोरियां भरकर जैसे ही टेंपो रवाना हुआ, थोड़ा आगे जाकर फिर सड़क में धंस गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नरेंद्र दायमा, यातायात थानाधिकारी मेघना त्रिपाठी, भीमगंज एसएचओ मूलचंद वर्मा पुलिस जाब्ते के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान वहां जाम लग गया। बाद में जेसीबी बुलाकर टेंपो को निकाला गया और क्षतिग्रस्त सड़क को सही करवाया गया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना