विनोद की परिवार व समाज से विदाई के तहत हुए कार्यक्रम

 


भीलवाड़ा BHN
दिगंबर मुनि दीक्षार्थी श्रावक विनोद हुमड के परिवार एवं समाज से विदाई के क्रम में गुरुवार को सुधा सागर निलय, आर के कॉलोनी मंदिर में परिवारजन शैलबाला, शीतल, कपिल हुमड की ओर से विनतियों एवं भजनों का आयोजन हुआ।
धन्य... धन्य... वे सुकुमाल मुनि जिन सियालनी तन खायो के मार्मिक भजन पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं की अश्रुधारा बह रही थी। पूनम कोठारी, वीणा मंगल, मंजू शाह, कविता सेठी ने संसार में रहते हुए वैराग्य उमड सकता है, धन्य... धन्य... यह भव्य जिन आत्महित छोड दियो परिवार... भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान उषा गोधा, स्नेहलता कोठारी, संगीता बाकलीवाल, आशा सेठी, प्रभा कोठारी, ममता शाह, बीना बज, शशि गदिया आदि ने भक्ति नृत्य के साथ भगवान की आराधना की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि शुक्रवार सुबह न्यू हाउसिंग बोर्ड में विराजित आचार्य सुनीलसागर के शिष्य शुभम सागर एवं सक्षम सागर के सानिध्य में आरके कॉलोनी स्थित मंदिर में अभिषेक एवं शांतिधारा होगी। आहारचर्या के बाद दोपहर 12.15 बजे मंदिर से जुलूस के साथ विनोद हुमड को विद्यासागर वाटिका ले जाया जाएगा। वाटिका में 2 बजे से गोद भराई का आयोजन होगा। इस दौरान मुनि द्वय के पादपक्षालन एवं शास्त्र भेंट भी किये जाएगे। कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद नगर में विराजित आर्यिका चिन्मयमति माता ससंघ सानिध्य प्रदान करेंगे। शहर के 17 मंदिरों के ट्रस्ट एवं मण्डलों की ओर से गोद भराई होगी। इस दौरान आदिनाथ महिला मण्डल की ओर से भक्ति नृत्य भी होंगे। हुमड को समाज की ओर से अभिनन्दन पत्र भेंट किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा