लेपर्ड ने हमला कर युवक का हाथ चबा लिया, बच्चे पर किया हमला
जयपुर। जयपुर में देर रात लेपर्ड एक गांव में घुस गया। यहां एक के बाद एक 5 लोगों को घायल कर दिया। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे ट्रेंकुलाइज किया। वहीं पांच लोगों में से एक 10 साल का बच्चा है। तीन बच्चे समेत तीन गंभीर घायल है, जिसका स्रूस् हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बाकी दो प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट है। घटना रात ढाई बजे चंदवाजी इलाके की है। यहां देर रात अचानक गांव में लेपर्ड घुस गया। लोगों ने दहाड़ सुनी तो वे दहशत में आ गया। इसके बाद वह पास ही मोटूका बास ढाणी में जा घुसा। यहां एक परिवार पर हमला कर दिया। लेपर्ड ने मां-बाप के साथ सो रहे 10 साल के डेविड मीणा पर हमला कर अचेत कर दिया। बेटे को बचाने आई र्मां सजना देवी(38) और पिता रामफूल मीणा (44) आए तो उन पर भी हमला कर दिया। लेपर्ड ने बच्चे के पिता का हाथ बुरी तरह से चबा लिया और हड्डियां तक निकाल दी। मां के सिर और पीट पर भी पंजा मार बुरी तरह से जख्मी कर दिया। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें