पति मजदूरी पर गया था, तीन बेटों को घर पर छोड़कर पत्नी हो गई लापता

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के धामणिया गांव एक महिला यहां सुवाणा से लापता हो गई। वह अपने तीन बच्चों को भी घर पर छोड़ गई। इसे लेकर पति ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
सदर थाने के एएसआई मदन लाल ने बीएचएन को बताया कि धामनिया निवासी सुखानाथ, अभी पत्नी प्रेमनाथ व 13, 10 और 3 साल के बेटों के साथ यहां सुवाणा में रहकर मजदूरी कर रहा था। 
30 जून को सुखानाथ सुबह काम पर चला गया। घर पर उसकी पत्नी और तीन बेटे थे। उसी दिन दोपहर में सुखा की पत्नी प्रेम घर से लापता हो गई, जो लौटकर नहीं आई। पति को घर लौटने पर इसका पता चल पाया। पति ने लापता पत्नी की संभावित सभी स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। ऐसे में सुखानाथ ने सदर थाना पहुंच कर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि प्रेम, अपने तीनों बेटों को भी घर पर ही छोड़ गई। पुलिस अब लापता महिला की तलाश कर रही है। 
 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना