राम धाम में श्रावण में होगा भोलेनाथ का नमक चमक रुद्राभिषेक

 


भीलवाड़ा BHN

श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से श्रावण मास में भगवान शिवजी के अभिषेक के लिए वृहद एवं अनूठी व्यवस्था की जा रही है। शिवजी का दूध, दही, गंगाजल से प्रतिदिन यजमानो द्वारा नमक चमक व मंत्र उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए रामधाम ट्रस्ट के  वरिष्ठ सदस्य वयोवृद्ध बंशीलाल सोडानी ने बताया की अभिषेक 14 जुलाई श्रावण सुदी एकम से होगा।  यजमान रामधाम में संपर्क कर अभिषेक के लिए तिथि आरक्षित करा सकते हैं। संयोजक सुभाष बिड़ला व राकेश सिंहल को नाम लिखवा सकते हैं। अभिषेक को लेकर शनिवार को विशेष बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मानसिंहका की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिवप्रकाश लाठी, गोविंद प्रसाद सोडाणी, शांतिलाल पोरवाल, नवरत्न पारीक आदि मौजूद थे। साप्ताहिक रामायण पाठ प्रभारी शिव प्रकाश लाठी ने बताया कि 3 जुलाई को साप्ताहिक रामायण पाठ  सुबह 10 से 1 बजे तक चौथ माता मंदिर रायला में होगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना