कैंसर से पीडि़त प्रौढ़ की मौत, जहरीली वस्तु सेवन की परिजनों ने जताई आशंका

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। कैंसर पीडि़त एक प्रौढ़ की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर्स ने मौत  जहरीली वस्तु के सेवन से होना बताया है। वहीं परिजनों ने भी आशंका ये ही जताई है। बता दें कि प्रौढ़ कैंसर की बीमारी को लेकर काफी तनाव में था। 
सुभाषनगर थाने के दीवान गोविंद सिंह ने बीएचएन को बताया कि संजय कॉलोनी निवासी राजेश 52 पुत्र शिवदयाल पुरोहित को कल रात को घर पर उल्टी होने  के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने राजेश की हालत जहरीली वस्तु सेवन से बिगडऩे की बात कहते हुये उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु किया था। उपचार के दौरान ही राजेश ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर दीवान सिंह अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश कैंसर पीडि़त थे। इस बीमारी को लेकर वे काफी तनाव में थे। परिजनों ने आशंका जताई कि इसी के चलते राजेश ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार