जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

 


  

भीलवाड़ा BHN

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज चन्द्रप्रकाश श्रीमाली (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अध्यक्ष एवं राजपाल सिंह (अपर जिला न्यायाधीश) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक भैरू सिंह राठोड से बंदियो के स्वास्थय तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया एवं जेल परिसर में स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियो को दिये जा रहे भोजन की गुणवता की भी जांच की। बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे मे जाना और किसी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर वह विधिक सहायता हेतु निशुल्क अधिवक्ता हेतु आवेदन करने के बारे में बताया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने महिला बंदियों के बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने साफ सफाई रखने व एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक को दिए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा