दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की पाकिस्तान में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, यह थी वजह

 

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट SG-11 की इमरजेंसी लैंडिंग पाकिस्तान के कराची में करानी पड़ी है। तकनीकि खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया। जिस समय खराबी का पता चला उस वक्त विमान कराची एयरपोर्ट के पास था। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि B737 विमान के इंडिकेटर लाइट में खराबी आ गई थी। कराची एयरपोर्ट पर विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। इसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। यात्रियों को नास्ता पानी दिया गया। यात्रियों को दुबई भेजने के लिए स्पाइसजेट की ओर से दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है। इमरजेंसी की घोषणा नहीं की गई थी। विमान में खराबी की पहले से सूचना नहीं मिली थी। 
पायलट को लगा लीक कर रहा है फ्यूल
स्पाइसजेट के जिस विमान की कराची में लैंडिंग करानी पड़ी वह बोइंग 737 मैक्स 8 है। इंडिकेटर में आई खराबी के चलते विमान उड़ा रहे पायलट को लगा कि विंग में मौजूद टैंक से फ्यूल (इंधन) लीक कर रहा है। भारत के एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General Of Civil Aviation) के अनुसार पायलट ने विमान में मौजूद इंधन में असमान्य कमी देखी। विमान के कॉकपिट में लगे फ्यूल इंडिकेटर में दिख रहा था कि बहुत अधिक इंधन का नुकसान हुआ है। इसके चलते पायलट ने एहतियात बरता और विमान को कराची में उतारने का फैसला किया। विमान में आई तकनीकि खामी की जांच की जा रही है। इंजीनियरों से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान को फिर से उड़ने की इजाजत मिलेगी। बता दें कि पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में छह बार तकनीकि खराबी सामने आई है। DGCA सभी मामलों की जांच कर रही है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा