संप्रदाय विशेष के युवक से मारपीट के बाद गरमाया माहौल, आसींद बंद

आसींद दशरथ सिंह सिसोदिया
आसींद कस्बे में आज दोपहर बाद एक संप्रदाय विशेष के युवक से मारपीट के बाद माहौल गरमा गया और देखते ही देखते कस्बा पूरी तरह बंद कर दिया गया। घटना बस स्टैंड के आसपास की बताई गई है। पुलिस बल कस्बे में तैनात कर दिया गया है वहीं उच्चाधिकारी स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बस स्टैंड स्थित एक गेस्ट हाउस में संप्रदाय विशेष के एक युवक द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे हिंदू समुदाय के युवकों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने युवक के वाहन सहित एक होटल में भी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद माहौल गरमा गया और कस्बे के बाजार में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी आदर्श सिधू स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं और स्थानीय पुलिस प्रशासन से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा