डीपी जारोली को क्लीन चिट का बेरोजगारों ने किया विरोध

 


जयपुर BHN

राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद लगातार बढ़ते जा रहा हैं। लेवल- 2 की परीक्षा रद्द होने के बाद से फरार चल रहे डीपी जारोली को अब एसओजी ने क्लीन चिट दे दी है। जिसके बाद बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि अगर डीपी जारौली सही थे। तो इतने दिन फरार क्यों रहे। मीडिया के सामने क्यों नही आए। उन्होंने राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने का बयान क्यों दिया। वहीं अगर डीपी जारौली गलत नहीं थे। तो सरकार ने उन्हें बर्खास्त क्यों किया।
उपेन ने कहा कि इससे पहले राजस्थान में जेईएन भर्ती का पेपर लीक, भर्ती रद्द। लेकिन आज तक पता नही पेपर लीक कहां से हुआ। दोषी कौन है। लाईब्रेरियन भर्ती का पेपर लीक। भर्ती रद्द। लेकिन आज तक पता नहीं कि पेपर लीक करने वाला कौन है। एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक हुआ।
लेकिन दोषियों का पता नहीं है। आरपीएससी घूसकांड प्रकरण हुआ। लेकिन दोषियों का पता नहीं है। कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ नए कानून के तहत कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में राजस्थान सरकार बेरोजगारों के भविष्य के साथ धोखा कर रही है। जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बता दें कि 26 सितंबर 2021 को राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा से ठीक 2 दिन पहले जयपुर के शिक्षा संकुल में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में तैनात राम कृपाल मीणा ने स्ट्रांग रूम से पेपर को लीक कर उसकी 1.25 करोड़ रुपये में डील की। कृपाल मीणा ने डील कर प्रश्न पत्रों को उदाराम विश्नोई को बेच दिया। जिसके बाद उदाराम ने यह पेपर आगे भजनलाल विश्नोई सहित गैंग के अन्य सदस्यों को बेच दिया। जिसके बाद से यह प्रश्न पत्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में परीक्षा से पूर्व ही अभ्यर्थियों तक पहुंच गए। वहीं इस पूरे मामले के बाद सरकार ने लेवल-2 की परीक्षा भी रद्द कर दी थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज