भीलवाड़ा में आज दो महिलाओं सहित आठ नए संक्रमित मिले, दो अस्पताल में भर्ती

 


भीलवाड़ा BHN
भीलवाड़ा में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फिर 8 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 24 साल के युवक से लेकर 60 साल के वृद्ध सहित दो महिलाएं भी शामिल हैं।
आरआरटी टीम प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बीएचएन को बताया कि शुक्रवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं सहित आठ नए संक्रमित मिले हैं। इनमें कोटड़ी निवासी 24 साल का युवक व 60 वर्षीय वृद्ध, सांगानेर निवासी 38 व 45 वर्षीय दो युवक, 50 वर्षीय महिला और सुभाष नगर निवासी 40 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन छह मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि आसींद निवासी 42 वर्षीय युवक और काशीपुरी निवासी 35 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी संक्रमितों को सर्दी जुकाम व बुखार जैसे लक्षण थे जिनकी जांच कराई गई थी। सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना