बालेरा मठ के महंत का अपहरण, बदमाशों ने गाड़ी रोककर किया अगवा

 


जालोर जिले के सायला गांव से बालेरा मठ के महंत श्री पारस भारती जी का अपहरण कर लिया गया। वारदात को गुरुवार देर रात अंजाम दिया गया है। महंत किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने महंत की कार में तोड़फोड़ भी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालोर के सायला में वालेरा गांव में दूधेश्वर महादेव का बड़ा धाम हैं। इससे हजारों श्रद्धालु जुडे़ हुए हैं। धाम के महंत श्री पारस भारती जी गुरुवार देर रात किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी बोलेरो गाड़ी को बदमाशों ने रोक लिया और तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद हथियारों की दम पर बदमाश उन्हें अगवा कर ले गए। अपहरण की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाश और महंत का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, महंत भारती जी के अपहरण से पूरे इलाके में रोष का माहौल है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। 

 

  •  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना