आरोपी रियाज को भाजपा नेताओं ने छुड़ाने के लिए की थी सिफारिश गहलोत

 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपी रियाज को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कन्हैयालाल की हत्या से पहले उदयपुर पुलिस ने रियाज को मकान मालिक के साथ झगड़े के मामले में पकड़ा था। इसी पुराने मामले को लेकर सीएम ने आरोप लगाया कि जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो भाजपा नेताओं ने उसे छुड़ाने के लिए फोन किएथे। बाद में पता चला कि आरोपी भाजपा का सक्रिय सदस्य है

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को जयपुर में थे। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने यह आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में ही खबर आई कि उदयपुर में रियाज जिस मकान में किराए से रहता था, उसके मकान मालिक ने शिकायत की थी कि यह लोग तंग करते हैं, पता नहीं कौन-कौन लोग आते हैं। धमकाते हैं। ये लोग किराया भी नहीं देते हैं। पुलिस कार्रवाई करती, उससे पहले ही भाजपा नेताओं के फोन आ गए थे। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने कहा था कि ये हमारा कार्यकर्ता है, इसको तंग मत करो

बता दें कि भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज अत्तारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। खेड़ा ने रियाज को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया था। खेड़ा ने कहा कि रियाज अत्तारी राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।

गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज

गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज - फोटो : Social Media

खेड़ा ने बताया कि भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता इरशाद चैनवाला और भाजपा के मोहम्मद ताहिर के पुराने फेसबुक पोस्ट को हमने स्टडी किया। स्टडी में पाया कि रियाज अत्तारी न केवल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ कई कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है बल्कि भाजपा के नेता उसे भाजपा कार्यकर्ता भी बता रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने रियाज की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी साझा की थी। जिसके बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। 

 

भाजपा नेताओं के साथ आरोपी रियाज

भाजपा नेताओं के साथ आरोपी रियाज - फोटो : Social Media

एनआईए को जांच सौंपने पर उठाए थे सवाल
उदयपुर हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सवाल है कि केंद्र सरकार ने कुछ घंटों में एनआईए को यह मामला तथ्यों को छुपाने के लिए सौंपा है। 
अब मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर आरोपी को छुड़ाने के लिए फोन करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने हत्यारों के बीजेपी कार्यकर्ता होने को लेकर उदयपुर में पोस्टर भी लगाए हैं। साथ ही कांग्रेस भाजपा पर इस मामले में लगातार हमलावर बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना