समुदाय विशेष के लोगों ने की विशाल को फंसाने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग, कस्बे में दिखी गंगा जमुनी तहजीब


जहाजपुर दिनेश पत्रिया 
जहाजपुर को यज्ञपुर के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक महत्व की में लंबे समय से साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ने की साजिष रचने वालों के चहेरे अब धीरे-धीरे बेनकाब होने लगे हैं। एक छोटी सी चिंगारी से लोगों के मन में शंका के बीज जन्म ले रहे थे। हिंदू समाज की ओर से जहां विशाल के दोषियों को पकड़ने की मांग को लेकर दो दिन से प्रदर्शन किया जा रहा था वहीं उसी कड़ी में संप्रदाय विशेष के लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इससे गंगा जमुनी तहजीब मजबूत हुई है। इससे भले ही पुलिस प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली है मगर यह भाईचारा तब कायम रहेगा जब पुलिस अपनी जांच पूरी कर असली आरेापियों को जल्द सलाखो के पीछे भेजें।

यज्ञपुर में भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करने वालो को मंगलवार के दिन ने दोनो समुदाय के लोगो ने करारा जबाव दिया है। इससे भले ही पुलिस ओर प्रशासन ने कुछ राहत की सांस जरूर ली है मगर यह भाईचारा तब कायम रहेगा जब पुलिस अपनी जांच पूरी कर असली आरेापियों को जल्द सलाखो के पीछे भेजे। पुलिस ओर प्रशासन को भी अब अपनी सख्ती दिखानी होगी। भारतीय सविंधान के अनुरूप काम करते हुए दोषी कितना ही बडा ओर कोई भी क्यो न हो आखिर उसे गिरप्तार करना ही होगा। तभी यह यज्ञपुर की धरा के लिए स्थाई, शांति स्थापित करने में नीम का पत्थर साबित होगा। विशाल के प्रति हमदर्दी दिखाते हुए मुस्लिम समाज ने इस घटना पर खेद जताया ओर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जहाजपुर में दोनो समुदाय के लोग एक साथ आकर सचााई का पर्दाफाश कराने में मदद करे तभी यह साम्प्रदायिक सोहार्द बिगाडने वालो के गाल पर करारा तमाचा होगा। जहाजपुर में जिस तरह से राष्ट््र विरोधी ताकते सक्रिय होकर अपने मन्सूबे में कामयाब होने का प्रयास कर रही है। उसे समय से पहले की कुचल देना चाहिए। अब पुलिस ओर प्रशासन को भी कमर कम कर दूध का दूध ओर पानी का पानी करना चाहिए।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा