जहरीले जंतु ने कृषि कार्य करते किसानों पर बरपाया कहर- दो की मौत

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के पारोली थाना सर्किल में खेतों की रखवाली करने गये दो किसानों की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।  
पारोली थाने के दीवान जगदीश ने बीएचएन को बताया कि सरा का खेड़ा निवासी श्यामलाल 49 पुत्र कल्याण गुर्जर बीती रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया, जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। भाई मदन लाल जब खेत पर पहुंचा तो उसे श्यामलाल ने बताया कि उसे सांप ने डस लिया। श्यामलाल को  अल सुबह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
इसी थाना सर्किल में एक अन्य घटना कांटी में हुई। दीवान सतपाल ने बताया कि कांटी निवासी गोपाल दास 69 पुत्र बंशीदास वैष्णव को खेत पर बनियों की फसल की पिलाई करने गये थे। जहां जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। इसके चलते हालत बिगड़ गई। गोपाल दास को कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना