मुर्गियों के चूजे एवं सब्जियों की पौध के प्रदर्शन आयोजित

 


भीलवाड़ा BHN
अनुसंधान निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा प्रायोजित अनुसूचित जाति उपयोजनान्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा द्वारा माण्डलगढ़ पंचायत समिति के लक्ष्मणगढ़ गांव के 30 किसानों को मुर्गी के चूजे, सहजन, मिर्च, बैंगन एवं टमाटर के पौधे प्रदर्शित किए गए। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीएम यादव ने उन्नत नस्ल के चूजे एवं उन्नत किस्म की पौध द्वारा अधिक आय अर्जित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। प्रोफेसर केसी नागर ने समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने एवं खरपतवार प्रबन्धन के टिप्स दिए साथ ही फसलों में खाद एवं उर्वरक की मात्रा तथा सिंचाई की अवस्थाओं को समझाते हुए वर्षभर हरा चारा उत्पादन की विधि बताई। फार्म मैनेजर महेन्द्र सिंह चुण्डावत ने वर्षा ऋतु में मुर्गियों की देखभाल, आवास एवं आहार प्रबन्धन की तकनीकी जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी नन्दलाल सेन ने मुर्गियों में होने वाले प्रमुख रोगों व उनकी रोकथाम के बारे में बताया।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना