शक्ति दिवस: बच्चों, महिलाओं की हुई एनीमिया जांच, पिलाई आयरन सिरप

 


भीलवाड़ा BHN
जिले में एनीमिया की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे शक्ति दिवस अभियान के तहत मंगलवार को सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों, स्कूलों तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि इस दौरान बच्चों, महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया की दर की कमी में सुधार के लिए स्क्रीनिंग की गई और बच्चों को आयरन की सिरप पिलाई गई। शरीर में खून की कमी नही हो, इसके लिए पौष्टिक व आयरन युक्त आहार के बारे में जागरूक किया गया। एसीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि शक्ति दिवस पर मंगलवार को बच्चों, किशोर-किशोरियों, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं की एनीमिया की जांच कर उपचार, आयरन टेबलेट्स का वितरण किया गया और छोटे बच्चों को आयरन सिरप पिलाई गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना