भाजपा के आंतकी कनेक्शन की जांच NIA से होनी चाहिए, शक्ति सिंह गोहिल

 


कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि जब-जब देश में भाजपा के खिलाफ आक्रोश उठता है, तब-तब भाजपा अपनी ही पार्टी रहे हुए लोगों से ऐसी ही घटना को अंजाम दिलवाती है कि जनता का ध्यान भटक जाए। राष्ट्रीय जांत एजेंसी एनआईए को जांच करनी चाहिए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उदयपुर की घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों की राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ तस्वीरें आई और भाजपा के साथ आतंकी रियाज का संबंध दिखाई दिया। जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी तालिब हुसैन शाह के भाजपा पदाधिकारी होने की बात सामने आई।

 गैर भाजपा राज्यों में जांच एनआईए से क्यों?

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले घटनाओं में आरोपियों के संबंध भाजपा से सामने आ रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे कि हत्या के कथित मास्टरमाइंड इरफान खान का भी निर्दलीय सांसद नवनीत राणा उनके पति रवि राणा से संबंध होने का दावा भी किया। स वार्ता में आरोप लगाए कि जहां सरकार बीजेपी की होती है। वहां ऐसी घटनाओं की जांच राज्य पुलिस करती है। वहीं जहां सरकार अन्य दलों की होती है। वहां जांच एनआईए को सौंपी जाती है। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उदयपुर की घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों की राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ तस्वीरें आई और भाजपा के साथ आतंकी रियाज का संबंध दिखाई दिया, तो कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। जैसे ही जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी तालिब हुसैन शाह के भाजपा पदाधिकारी होने की बात सामने आई, तो कांग्रेस ने भाजपा को सीधे तौर पर आतंकियों के साथ रिश्ते रखने वाली पार्टी करार देना शुरू कर दिया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना