VDO मुख्य और हाउस कीपर परीक्षा 9 को : 2 घंटे की परीक्षा में पूछे जाएंगे 120 प्रश्न, एडमिट कार्ड जारी

 


जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 9 जुलाई को ग्रामीण विकास अधिकारी मुख्य भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 5 हजार 386 पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर के 1 लाख 75 हजार स्टूडेंट्स शामिल होगें। वहीं 9 जुलाई के दिन ही हाउस कीपर भर्ती परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

जिसमें ग्रामीण विकास अधिकारी की मुख्य परीक्षा 9 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, हाउस कीपर की भर्ती परीक्षा 9 जुलाई के दिन ही दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 7 दिन पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। जिसे स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

2 घंटे में 120 सवालों के देने होंगे जवाब

VDO मुख्य परीक्षा में 100 अंकों के लिए 2 घंटे की परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। ऐसे में गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। मुख्य परीक्षा में करंट अफेयर, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, भारत-राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास, इतिहास और संस्कृति से सवाल आएंगे। इसके अलावा साधारण मानसिक योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कंप्यूटर बेसिक, राज्य जिला तहसील पंचायत स्तर पर राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे के प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

रोडवेज बसों में फ्री में कर सकेंगे सफर
राजस्थान में होने जा रही 9 जुलाई को होने जा रही VDO और हाउसकीपर भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार भी प्रदेशभर में बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके तहत अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा से 1 दिन पहले और 1 दिन बाद तक रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। प्रदेशभर में यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की बसों में उपलब्ध होगी।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पर दिए गए ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती - 2021 (मुख्य परीक्षा) और हाउस कीपर सीधी भर्ती परीक्षा - 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब उसे डाउनलोड करें।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा