भरभराकर गिरा इमारत का एक हिस्सा गिरने से दबे कई श्रमिक, निकाले गए 2 शव; राहत व बचाव कार्य जारी

 


देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इमारत का एक हिस्सा गिरने से कई श्रमिक दब गए। इनमें से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे अन्य श्रमिकों को निकालने का कार्य तेज गति से जारी है। जान गंवाने वाले दोनों श्रमिका के शव निकाल लिए गए हैं।

इमारत गिराने के दौरान अचानक गिरा एक हिस्सा

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह गुरुग्राम के उद्योग विहार में इमारत का एक हिस्सा गिरने से तीन श्रमिक दब गए। यह हादसा सोमवार को उस दौरान हुआ जब इस पुरानी और जर्जर इमारत को श्रमिक गिरा रहे थे। इसी दौरान इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया।

जर्जर और पुरानी है इमारत  

बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी होने के साथ ही जर्जर भी हो चुकी थी, इसलिए इसे जल्द से जल्द गिराने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में सोमवार को सुबह यह हादसा हो गया। ललित कुमार (अग्निशमन अधिकारी, गुरुग्राम) का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इमारत को गिराया जा रहा था, उसके गिरने से 2-3 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और एक श्रमिक को निकाल लिया गया है।

jagran

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के उद्योग विहार में जर्जर इमारत को ध्वस्त करने के दौरान दीवार तथा छत गिरने से तीन श्रमिक दब गए। भोंडसी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थित राज्य आपदा बचाव प्रबंधन की टीम मौके पर है और राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी श्रमिकों निकाल लिया जाएगा। 

 

इसके अलावा, गुरुग्राम सेक्टर-29 से बचाव और राहत कार्य के लिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। गुरुग्राम फायर ब्रिगेड के अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि तीन लोगों के दबे होने की जानकारी अभी मिली है। कुल कितने लोग काम कर रहे थे? इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना