जरूरतमंद परिवारों को किए 51 राशन किट वितरण

 

 भीलवाड़ा। श्री यश मैना स्वधर्मी सहायता समिति की ओर से प्रत्येक मांह जरूरतमंदो को दी जा रही राशन सामग्री के अंतर्गत आज काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन में 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी मनीष बम्ब ने बताया कि वितरण कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुई. जरूरतमंदों की सेवा के लिए सभी को निस्वार्थ रूप से आगे आना चाहिए चूंकि मानव सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंघवी ने बताया की यश कवर चैरिटेबल ट्रस्ट के महामंत्री प्रदीप मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि पर परिवारजनों के सहयोग से राशन सामग्री वितरण की गई।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए भूपेंद्र पगारिया ने कहा की सभी को जरूरतमंदों की सेवा में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। समिति का सदैव प्रयास रहता है की जरूरतमंदों को रोजगार भी मिल सके। राशन सामग्री मे दैनिक उपयोग की वस्तुएं गेहूं का आटा, तुवर दाल, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, शक्कर, तेल, चावल, नमक सहित अन्य प्रकार की खाद्य सामग्री वितरण की। इस दौरान नीलू, मनीष कच्छारा, महेश कुमार, मनीष मेहता, रामसिंह चौधरी, सुशील चपलोत, लक्ष्मण बाबेल, हेमंत बाबेल, प्रमिल सिंघवी, विनोद चौधरी,  धर्मचंद नंदावत, मानमल डांगी, अलका बंब, मंजू मेहता, रंजना मेहता , दीपक खारीवाल आदि उपस्थित थे। बंब ने बताया की वितरण सामग्री की मुहिम अनवरत रूप से जारी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना