मुंबई में लाखों के जेवर चुराने वाले राजसमन्द में पकड़े गए

 


मुंबई के घाटकोपर इलाके में ज्वैलरी की दुकान से हुई नकदी चोरी की वारदातों में शामिल दो वांछित आरोपियों को चारभुजा थाना पुलिस ने मुंबई पुलिस के सहयोग में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का माल 50 किलोग्राम चांदी व 800 ग्राम सोने के गहने बरामद किए।

चारभुजा थाना अधिकारी भवानीशंकर ने बताया कि गत 22 सितम्बर को पुलिस थाना घाटकोपर मुंबई से पुलिस टीम तथा क्राइम ब्रांच की टीम चारभुजा थाना क्षेत्र में आई। मुम्बई पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी कि मुंबई के घाटकोपर थाना सर्कल में एमजी रोड के तुलसी भवन में स्थित पीपी ज्वैलर्स शॉप से 20 सितम्बर की रात ज्वैलरी चोरी कर ली गई थी। दुकान के मालिक चितरमल पुत्र डालचंद सिंघवी जैन निवासी आनंद बिल्डिंग घाटकोपर ने घाटकोपर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

ये आरोपी दबोचे

 

पुलिस ने भैरू सिंह (23) पुत्र भंवर सिंह दसाणा निवासी वणादर अंटालिया (चारभुजा) व भरत सिंह (25) पुत्र जालम सिंह चौहान निवासी राती तलाई, थाना चारभुजा को मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए माल में से 112 ग्राम सोना तथा 16.85 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली। मुंबई पुलिस ने दोनों को कुंभलगढ़ न्यायालय से 2 दिन का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया। दोनों आरोपियों को पुलिस लेकर मुंबई रवाना हो गई है, जहां हैं तथा अग्रिम अनुसंधान होगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना