24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, बाइक बरामद


 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के एक निजी अस्पताल से बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है।                                                           भीमगंज थाना प्रभारी करण सिंह ने बीएचएन को बताया कि शहर के रामस्नेही चिकित्सालय से 3 नवंबर को एक बाइक चोरी हो गई थी। इसे लेकर वाहन स्वामी ने भीमगंज थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच करते हुए संदिग्धों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 24 घंटे के भीतर इस वारदात का खुलासा करते हुए अजमेर जिले के नाहरपुरा हाल मीरा नगर भीलवाड़ा निवासी लखन सिंह रावत पुत्र पाल सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। इस वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र,दीवान राजेंद्र आदि शामिल थे।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा