महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार की घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

 

भीलवाड़ा । भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान बुधवार को प्रातः  कलेक्टर के सामने मातृशक्ति पर हो रहे अत्याचार एवं कुठाराघात के विरोध में विशाल धरना ,प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर प्रशासन को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली के नेतृत्व में पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ,महिला मोर्चा जिला प्रभारी संगीता सिंह चौहान राजसमंद,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षअध्यक्ष मंजू पालीवाल की उपस्थिति में बालिकाओं ,महिलाओं पर अन्याय अत्याचार व  मातृशक्ति पर  कुठाराघात की घटनाओं के विरोध में गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर ज्ञापन देने जाते समय कलेक्टर के बाहर भाजपाई धरने पर बैठ गए इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेली ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है गहलोत सरकार मे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं राजस्थान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कांग्रेस सरकार केवल सत्ता सुख भोगने या कांग्रेस सरकार का मुखिया अपनी कुर्सी बचाने के अलावा कोई काम नहीं कर रहा है एवं जनता से किए गए वादे भूल गए हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भीलवाड़ा जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सरकार द्वारा संविदा पर पीएमओ की पोस्ट लगाना गैर वाजिब है धरने को पूर्व मंत्री गुर्जर एवं महिला मोर्चा प्रभारी चौहान ने भी संबोधित किया।

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि आए दिन हो रही महिलाओं की चैन स्नैचिंग की घटनाएं, महात्मा गांधी चिकित्सालय में अभी हाल ही में दो नवजात के दर्दनाक मौत, प्रसूता वार्ड में सुविधा शुल्क के रूप में वसूली जाने वाली अनुचित राशि  ,प्रतिदिन प्रदेश में बढ़ रहे प्रतिदिन 15-20 बलात्कार की घटनाएं, सामूहिक दुष्कर्म एवं बालिकाओं की खरीद-फरोख्त राज्य की कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दे प्रदेश सरकार को घेरा हाल ही में राष्ट्रीय अखबारों में छपे 6 वर्ष से 18 वर्ष की लड़कियों पर दिल दहला देने वाली अत्याचारों के मुद्दे को भी उठाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, मुरलीधर जोशी,वेद प्रकाश खटीक, राजकुमार आचलिया, प्रहलाद त्रिपाठी, ललित अग्रवाल,अनिल चौधरी शोभीका जागेटिया, शिखा नवल जागेटिया, नंदलाल गुर्जर, प्रतिभा माली, कैलाश सोनी,जगदीश सेन अजीत सिंह केसावत, गोविंदपुरोहित,कन्हेयालाल स्वर्णकार, पीयूष डाड,मनीष पालीवाल, घनश्याम सिंघीवाल अनिल सिंह जादौन, राजेश सेन, पूरण डीडवानिया, तेजेंद्र गुर्जर गोवर्धन सिंह कटार सुमित्रा पोरवाल, इंदु बंसल ,निशा जैन, शान्ता गुर्जर ,पुष्पा राघव ,गंगा प्रजापति ,सुनीता स्वर्णकार चंद्रकांता शर्मा सरोज कवर, पुष्पा कवर, रत्नीदेवी ,जसविंदर कौर नैना व्यास ,ललिता शर्मा मधु शर्मा, शारदा आचार्य, नेहा नागर ,अंजलि हेमनानी, सोनिया पारीक,ममता वैष्णव आजाद शर्मा, एडवोकेट गोपाल सोनी, आजाद शर्मा, सत्यनारायण गूगड गोपाल अग्रवाल, कैलाश पोरवाल ,गोपाल लोहार धर्मवीर सिंह, कैलाश गुर्जर, कल्पेश चौधरी सुभाष सोनी, कांता सोमानी पूर्णिमा देवी , मोहिनी टीकानी, रितु सोनी भारती सेन पूर्णिमा, मधुबाला अग्रवाल, मूली बाई ,मीरा किराड़ आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार