पति ने चाकू मारकर पत्नी को किया घायल, घर से थाने में जाकर गिरी महिला, पुलिस ने भिजवाया अस्पताल
भीलवाड़ा बीएचएन। उदयपुर हाइवे स्थित आरटीओ ऑफिस के सामने डेरों में रहने वाली एक महिला शुक्रवार को घायलावस्था में प्रताप नगर थाने पहुंची, जहां वह गश खाकर गिर पड़ी। उसके सिर में चोट लगी थी। महिला ने पति पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चोटिल महिला को उसके साथ आये लोगों के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें