चंबल परियोजना के पंप हाउस पर चोरी, केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। चंबल परियोजना के  पंप हाउस से चोर मोटर आदि सामान चुरा ले गये। भीमगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 
पुलिस के अनुसार, चंबल परियोजना के तहत तिलकनगर में पंप हाउस का निर्माण करवाया गया है। यहां पंप ऑपरेट के रूप में कार्यरत रामपुरा लूलांस हाल सुभाषनगर निवासी नारायण तेली ने भीमगंज थाने में रिपोर्ट दी। तेली ने रिपोर्ट में बताया कि दस नवंबर की रात पौने तीन से तीन बजे के बीच चोर पंप हाउस से एक पंप मोटर, एक मोटर फाउंडेशन सहित चोर चुरा ले गये। इससे फर्म को जहां आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं कार्यरत कर्मचारियों में भय व्याप्त है। ऑपरेटर का कहना है कि वारदात की सूचना रात में  ही कंट्रोल रूम को दे दी गई थी।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा