गोबर के चक्कर में मां-बेटी पर हमला, सिर में आई गंभीर चोट

 


 भीलवाड़ा संपत माली। फूलियाखुर्द में दो भाइयों ने गोबर के चक्कर में मां-बेटी पर कुल्हाड़ी व लकड़ी से हमला कर सिर फोड़ दिया। इसे लेकर शाहपुरा पुलिस ने पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया। 
शाहपुरा पुलिस ने बताया कि  फूलियाखुर्द निवासी शायरी देवी पत्नी हीरा जाट ने उदय लाल व महादेव पुत्र  धन्ना जाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार, शायरी सुबह हाथ मुंह धोने जा रही थी। उसे रास्ते में गोबर पडा मिला। यह गोबर उसने यह सोचकर वह लौटते समय घर ले जायेगी, साइड में कर दिया। इसी दौरान उदयलाल जाट आया और कहने लगा कि गोबर के हाथ कैसे लगाया। वह गाली गलौच करने लगा,  तभी शायरी की बेटी आशा भाग कर आयी । आशा ने उदयलाल को गोबर के लिए गाली-गलौच करने को लेकर उलाहना दिया। इसके बाद उदयलाल जाट  कुल्हाडी  और महादेव लकड़ी लेकर आया व मारना शुरु कर दिया। इसके चलते शायरी व उसकी बेटी आशा के सिर में चोट आई।  आशा के सिर  मेें तीन टांके लगे है। शायरी का कहना है कि उसके भतीजे ने बीच-बचाव किया। शायरी का आरोप है कि ये दोनों आरोपित कई बार ऐसा कर चुके है। धमकियां देते हैं। बहुत परेशान कर रखा है। पुलिस ने शायरी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।   

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा