वाहन की टक्कर से अज्ञात महिला की मौत

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। भीलवाड़ा बाइपास स्थित पुर ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात महिला वाहन की चपेट में आ गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पहचान के लिए शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। 
पुर थाने के दीवान पीरुलाल ने बीएचएन को बताया कि सोमवार रात पुर ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात महिला वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल हाइवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, तभी महिला ने दम तोड़ दिया। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका 55 वर्षीय बताई जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया कि महिला कौन है और वहां तक कैसे पहुंची। शव की पहचान और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत