भीलवाड़ा सहित प्रदेश में 12 से 14 साल के बच्चों को आज से लगेगी कोविड वैक्सीन

 


भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर में बुधवार सुबह से  12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू होगा। 2010 तक जन्मे 12 से 14 वर्ष के सभी बच्चे निर्धारित स्थलों पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। अभिभावक ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रदेश के 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के जरिए ही हम कोरोना जैसी महामारी को मात दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा कार्बिवैक्स वैक्सीन केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है और सभी जिलों में भी उपलब्ध करवा दी गई है। 

 बताया  गया हैकि 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को प्रथम एवं द्वितीय डोज के मध्य 28 दिन के अन्तराल रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 12 वर्ष से 13 वर्ष के 15 लाख 91 हजार तथा 13 से 14 वर्ष के 14 लाख 96 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण करना है। प्रदेश में कुल 12 से 14 वर्ष के कुल 30 लाख 87 हजार लक्षित लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है। 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को भी 16 मार्च से कोविड वैक्सीन (कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन) की प्रिकॉशन डोज प्रदान की जानी है। कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज लगने के 9 माह के बाद ही प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा