12 दिन से लापता सपा के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी का जमीन में गड़ा मिला शव

 

बिजनौर: कुछ दिनों से लापता चल रहे सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी के शव पुलिस ने बरामद किए हैं। हत्या करने के बाद उनके शव एक मकान में गाड़ दिए गए थे। जिस मकान में शव मिले, वह मकान सपा नेता की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक महिला का है। पुलिस के अनुसार उक्त महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। शिवलोक कालोनी निवासी राजेश अग्रवाल समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव थे। उनकी पत्नी बबली का शक्ति चौक पर ब्यूटी पार्लर है। पार्लर में कई लड़कियां भी काम करती हैं।

अचानक हो गए थे लापता
28 फरवरी को राजेश और उसकी पत्नी बबली अचानक लापता हो गए। दंपती को कोई औलाद नहीं है, इसलिए उनके बारे में कई दिनों तक किसी को कुछ पता नहीं चला। करीब एक हफ्ते बाद लगातार मोबाइल बंद रहने से राजेश के रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को बबली का भाई कुछ सपा पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिला और किसी अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।

पुलिस शुक्रवार रात ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली गांव हमीरपुर निवासी रूमा तक पहुंची। शक होने पर उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दंपती की हत्या कर दी है और शवों को हमीरपुर में अपने घर के अंदर गड्ढा खोदकर दबा दिया है। बाद में पुलिस ने शवों को जमीन से बाहर निकाला। मां-बेटे के अलावा दो अन्य हत्यारोपितों को भी पकड़ लिया गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा