चीन में बड़ा विमान हादसा: पहाड़ के ऊपर उड़ रहे विमान में लगी आग, 133 यात्री थे सवार

 


चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान गुआंग्शी के पहाड़ी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। कुनमिंग से गुआंगझू जा रहे इस विमान में 133 यात्री सवार थे। विमान में सवार लोगों के साथ अनहोनी की आशंका है। 

दुर्घटनाग्रस्त जेट बोइंग 737 था। हताहतों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है। विमान में आग लगने के बाद पहाड़ी इलाके में भी आग लग गई। उड़ान संख्या एमयू 5735 में सवार यात्रियों के बचाव व राहत कार्य के लिए सुरक्षा एजेंसियां मौके पर रवाना हो गई हैं। 
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार इस बोइंग ने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1.15 बजे उड़ान भरी थी। यह दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू एयरपोर्ट पर दोपहर 3.07 पर उतरने वाला था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि राहत व बचाव टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे को लेकर चायना ईस्टर्न एयरलाइंस से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 162 सीटर है। इसमें 12 सीटें बिजनेस क्लास की और 150 सीटें इकानॉमी क्लास की हैं। यह विमान चायना ईस्टर्न एयरलाइंस की युन्नान प्रांत की सहायक कंपनी का था। यह जून 2015 में कंपनी को मिला था। इस तरह इसने अब तक मात्र 6.5 साल ही उड़ान भरी थी। हादसे की खबर फैलते ही अमेरिकी शेयर बाजार खुलने के पूर्व कारोबार (premarket) में ही चायना ईस्टर्न एयरलाइंस के शेयर 10 फीसदी गिर गए। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा