हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने रूस से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

 

नई दिल्‍ली, । 

भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से रियायती दर पर तेल आयात करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन आयल कारपोरेशन (IOC) के बाद अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd, HPCL) ने भी 20 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल खरीदा है। सूत्रों ने बताया कि इंडियन आयल कारपोरेशन (IOC) के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने यूरोपीय व्यापारी विटोल के माध्यम से रूसी क्रूड खरीदा। 

 यही नहीं मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने भी 10 लाख बैरल कच्चे तेल के लिए एक निविदा जारी की है। दरअसल यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिमी मुल्‍कों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों ने कई देशों को रूस से तेल की खरीद से दूरी बनाने को प्रेरित किया है। इस वजह से रूसी क्रूड बाजार में भारी छूट पर उपलब्ध हो गया है। अब भारत की रिफाइनरियों में इस मौके का फायदा उठाने में दिलचस्‍पी दिखाई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना