रूस और यूक्रेन के बीच जंग का 24वां दिन
नई दिल्ली,। रूस और यूक्रेन के बीच 24वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी युद्ध को लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने हमले का समर्थन करने के लिए आर्मेनिया से सैनिकों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। वहीं, यूक्रेन में युद्ध के दौरान मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव सोमवार को भारत पहुंचेगा। नवीन के पिता शंकरप्पा ने बताया कि नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर 21 मार्च को सुबह तीन बजे बेंगलुरु पहुंचेगा और शव को लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। पंजाब में भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके कैबिनेट का गठन किया जाएगा। आज 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 83वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। नवीन के शव को माता-पिता करेंगे चिकित्सा अनुसंधान को दान
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें