बालकनी से सड़क पर गिरी 3 साल की बच्ची की मौत

 

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 साल की बच्ची खेलते वक्त पहली मंजिल की बालकनी से गिर गई और उसकी मौत हो गई। ये बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रही थी, तभी खिलौना लेने दौड़ी और बालकनी में रैलिंग नहीं होने से सीधे सड़क पर जा गिरी। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। यहां कुशवाह नगर में जीवन नायक अपनी पत्नी ज्योति नायक के साथ रहते हैं। जीवन कारीगरी का काम करते हैं। जबकि पत्नी ज्योति गृहिणी हैं। जीवन मूल रूप से उज्जैन के रहने वाले हैं। मरने वाली बच्ची का नाम डॉली नायक था। बड़ी बहन चंचल नायक ने बताया कि घटना के वक्त मां ज्योति नहाने गई थी। दोनों बहनें बाहर खेल रही थीं। डॉली का खिलौना उछलकर बालकनी में चला गया था। कमरे से डॉली बालकनी की तरफ भागी, तभी उसका अचानक पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा